Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर में स्थित सरकारी अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जागरण की खबर के मुताबिक रामनगर के एक चिकित्सालय में एक औरत के ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुए कपड़ा महिला के पेट में ही छोड़ दिया है। ऑपरेशन के बाद पेट में दर्द की शिकायत होने पर महिला ने कई जगह अपना चेकअप कराया, मगर उसका दर्द कम नहीं हुआ। वहीं इस बड़ी लापरवाही का खुलासा पूरे एक साल बाद एम्स ऋषिकेश में हुआ। जहां महिला के पेट में कपड़ा होने की पुष्टि हुई। यह देख कर अस्पताल के चिकित्सकों के होश उड़ गए। उन्होंने महिला और उसके परिजनों को जब यह बात बताई तो उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। घटना 1 साल पहले की है। बता दे कि पीड़ित महिला मनप्रीत कौर की डिलीवरी पिछले साल 17 मई को काशीपुर के सरकारी चिकित्सालय में हुई थी। चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक ने पीड़िता का ऑपरेशन किया। आगे पढ़िए