Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में भी कोरोना का खौफ जारी है। कोरोना जिस तेजी से उत्तराखंड में बढ़ रहा है उससे यह लग रहा है कि भविष्य में राज्य पर बड़ा संकट आने वाला है। वर्तमान हालात इतने खतरनाक हैं कि सुन कर ही हम टेंशन में आ जाते हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में कोविड-19 के 2177 मामले सामने आए हैं। लगातार पूरे उत्तराखंड में स्क्रीनिंग हो रही है। हमारे कोरोना वॉरियर्स लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर राज्य में आए इस संकट से लड़ रहे हैं। जिला प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस संक्रमण से लड़ रहा है। कई जिला प्रशासन में लगातार कंटेन्मेंट जोन बन रहे हैं तो कई इलाकों को सीज किया जा रहा है। इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है। रूद्रप्रयाग के तहसील को भी 7 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग में अबतक 52 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। परिस्थितियां जितनी विषम होती जा रही हैं उतनी ही दोगुनी तेजी से जिला प्रशासन काम कर रहा है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोई भी लापरवाही बरतना नहीं चाहता है।