Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कोरोना मरीजों का इलाज करने और इनके संपर्क में आने वाले स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण के खतरे से जूझ रहे हैं। देहरादून के बाद अब नई टिहरी में तैनात एक डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मिले डॉक्टर जिला सर्विलांस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद डीएफओ समेत कुछ कर्मचारियों को क्वारेंटीन कर दिया गया है। ये लोग संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए थे। क्वारेंटीन किए गए डीएफओ और कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय से भी एसीएमओ सहित कई डॉक्टरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। सीएमओ और डीएम दफ्तर को पूरी तरह सैनेटाइज कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव मिले डॉक्टर को इलाज के लिए सुरसिंगधार स्थित कोविड सेंटर में भेजा गया है।