Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवड़िए आते हैं। लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा देखने को नहीं मिलेगी। जी हां उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच इस संबध में आपसी सहमति बनी है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि ‘आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कांवड़ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवड़ संघों और संत महात्माओं से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बड़ी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं’। आगे भी पढ़िए
आज उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी व हरियाणा के मा. मुख्यमंत्री श्री Manohar Lal जी के साथ...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Saturday, June 20, 2020