उत्तराखंड में कुल 5 जिले ऐसे हैं जिनमें 99 क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित हो रखे हैं। एक ही दिन में 11 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं ।..देखिए नई लिस्ट
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: New list of Containment Zone in Uttarakhand 20 june
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में जितनी तेजी से यह संक्रमण पांव पसार रहा है उतनी ही तीव्रता से राज्य में कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। कल तक राज्य में कुल 88 कंटेन्मेंट जोन थे, आज उनकी संख्या बढ़ कर 99 हो गई है। अर्थात राज्य में 99 ऐसी जगहें हैं जो पूरी तरह से सील हो रखी हैं और वहां के निवासियों के बाहर निकलने पर पाबंदी है। अगर हम कुल संक्रमित लोगों की बात करें तो अबतक राज्य में 2278 लोगों को यह वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। जिसमें से 1433 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब राज्य में कुल एक्टिव केस 803 हैं। जितनी तेजी से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से राज्य में कंटेन्मेंट जोन बनते जा रहे हैं। अबतक 5 जिले ऐसे हैं जिनमें 99 क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित हो रखे हैं, वह हैं टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और उत्तरकाशी। सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। आगे देखिए हर जिले के कंटेनमेंट जोन
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM त्रिवेन्द्र के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, एक बार फिर हो सकते हैं क्वारेंटाइन
हरिद्वार में कुल 50 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। वहीं देहरादून में संख्या बढ़कर 36 हो गई है। उधमसिंह नगर में 2, टिहरी में 10 और उत्तरकाशी में 1 कंटेन्मेंट जोन मौजूद है। चलिए जानते हैं कि उत्तराखंड के किन क्षेत्रों को कंटेन्मेंट जोन की श्रेणी में रखा गया है। कल तक हरिद्वार में 52 कंटेन्मेंट जोन थे जो अब 50 हो चुके हैं। जिले के रुड़की में 31 इलाके कंटेनमेंट जोन हैं
ग्रीन पार्क कॉलोनी, हजरत बिलाल मोहल्ला, अंबेडकर नगर, धनौरा, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, महिग्रान, मेहवाडकला, लथरादेवा, आदर्श नगर, डंडेरा, भंगेडी, राजेंद्रनगर, मोहल्ला पुरानी, शक्तिविहार, मलकपुरा, मिर्जापुर, पुहाना, नगर पंचायत लंढौर, बहेड़ी, डंडेरा आवासीय कॉलोनी, वनहेडा, महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा, कृष्णानगर, श्यानानगर, करौंडी, छावमंडी, मंगलौर, किशनपुर जमालपुर और मोहल्ला सुभाषनगर शामिल हैं। भगवानपुर में भी 7 कंटेन्मेंट जोन मौजूद हैं जिनमें से मोतीपुर, खेड़ी, इनायतपुर, चुडियाला, छांचैक, बुग्गावाला और ग्राम जालापुर का वार्ड नंबर-2 भी कंटेनमेंट जोन है। लक्सर में अलावलपुर और सुल्तानपुर के दो इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार शहर में वैष्णवी अपार्टमेंट, शिवालिक नगर, जसविंदर एंक्लेव, टीकमपुर, गैंडीखत्ता, रामनगर, सलीमपुर और माजरा भोगपुर कंटेनमेंट जोन हैं।
देहरादून जिले में कल तक 22 कंटेनमेंट जोन थे जो आज बढ़कर 36 हो गए हैं। शहर में ओम सार्थक, प्रेमबत्ता गली, सर्कुलर रोड, कलिंगा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, वसंत विहार, बलजीत सिंह सरदार गली, हरश्रीनाथ गली, नवीन मंडी, साईं लोक, जौन ढाबा, विवेक विहार, स्माईल बुक डिपो वाली गली, राम विहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी और मोहिनी रोड कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। ऋषिकेश में 8 कंटेनमेंट जोन हैं जिनमें मोतीचूर लाइन, शिवाजी नगर, बीस बीघा कॉलोनी, रेलवे रोड, गढ़ी मयचक, गांव खंड, भगीरथपुरम और मुख्य सब्जी मंडी शामिल हैं। डोईवाला में फतेहपुर टांडा, और जौलीग्रांट के दो इलाके और तेलीवाला कंटेनमेंट जोन हैं। विकासनगर में वार्ड नंबर 13 और वार्ड नंबर 9, अशोक आश्रम और ग्राम सभा पसोली कंटेनमेंट जोन हैं।
आगे जानिए बाकी जिलों के कंटेनमेंट जोन की लिस्ट
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा..3 राज्यों के CM के बीच आपसी सहमति
टिहरी में कुल 10 कंटेनमेंट जोन हैं।
यहां घनसाली में भाटी, ग्वाड़मल्ला, अखोरी, डूंग और जखन्याली गांव कंटेनमेंट जोन है। जाखणीधार में लामणीधार कंटेनमेंट जोन है। कंडीसौड़ में झेलम गांव और क्यूंलागी कंटेनमेंट जोन हैं। देवप्रयाग में डोबरी और डांडा गांव कंटेनमेंट जोन हैं।
इसी तरह ऊधमसिंहनगर जिले में सितारगंज स्थित संपूर्णानंद सेंट्रल जेल और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
वहीं उत्तरकाशी के ढूंडा में पतुरी कंटेन्मेंट जोन शामिल हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी और निवासियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।