Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक योग की गंगा बही। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घरों में रहकर ही मनाया जा रहा है। जगह-जगह से योग करते हिमवीरों और आम लोगों की तस्वीरें आई हैं। चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवानों सहित आम लोगों ने योग किया। हिमवीरों की योगासन वाली तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। योग करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया। बदरीनाथ धाम में स्थित माणा गांव के पास भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वसुधारा हिमखंड के ऊपर योग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। भारतीय पर्वतारोहण एवं स्की प्रशिक्षण संस्थान औली के हिमवीरों ने भी योगाभ्यास किया। इन दिनों यहां का तापमान काफी कम है। सीमा क्षेत्र में हिमखंड बिखरे हुए हैं।