देहरादून: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि उत्तराखंड में कोरोन संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सरकार द्वारा उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारियों को कुछ बड़े निर्देश दिए गए हैं। हम पॉइंट में आपको 10 बड़ी बातें बता रहे हैं।
1-प्रत्येक प्रवासी की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी लेकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
2-छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों का सार्वजनिक स्थानों में घूमने पर पूर्ण प्रतिबंधित लगा दिया गया है। इस तरह के लोगों का डाटा तैयार किया जाए।
3-जिलों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाए।
4- प्रवासियों का बेहतर ढंग से डाटा तैयार किया जाए। पोर्टल पर लगातार डाटा अपलोड किया जाए।
5-क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले प्रवासियों की ट्रैवल हिस्ट्री आदि की जानकारी का रजिस्टर भी बनाया जाए।