युवक सड़क पर पड़ा कराहता रहा, आसपास खड़े लोग बेशर्मी से वीडियो बनाते रहे। वो तो अच्छा हुआ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ठीक समय पर वहां पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचा कर मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। देखिए वीडियो
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Education Minister Arvind Pandey rescues the injured
उधमसिंह नगर: यह हमारा दुर्भाग्य है कि एक ऐसे समाज का हिस्सा हैं जहां सड़कों पर कुछ दुर्घटना घटती है तो लोग मदद का हाथ बढ़ाने की बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करना शुरू कर देते हैं। उत्तराखंड के गदरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक युवक के गदरपुर में हुए एक्सीडेंट के बाद उसके आसपास कई लोग खड़े हुए थे मगर उन्होंने उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाने की बजाय अपने-अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करना शुरू कर दिया। युवक दर्द से कराहता रहा मगर किसी ने उसकी मदद नहीं कि। वो तो अच्छा हुआ कि उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे वहां पहुंचे और घायल युवक की मदद करते हुए उसे अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यह करके उन्होंने मानवता और अपनी जिंदादिली का सबूत एक बार फिर से दे दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने तमाशबीन न बनते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद ही उसकी जान बच सकी। आगे आप भी देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने की खुदकुशी, महकमे में मचा हड़कंप
यह वाकई बेहद सराहनीय है और उन लोगों के लिए एक सीख भी है जो केवल सड़क पर खड़े-खड़े भीड़ का हिस्सा बने रहते हैं। अरविंद पांडे ने नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने एस्कॉर्ट वाहन से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद सोशल मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल रही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अपने गूलरभोज स्थित आवास पर जा रहे थे। तभी अचानक उनको सड़क पर भीड़ लगी दिखी। वहां एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर मूर्छित अवस्था में पड़ा हुआ था वहीं लोग आसपास तमाशाबीन खड़े बेशर्मी से उसकी वीडियो बना रहे थे। तब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपनी जिंदादिली दिखाई और युवक को अपने एस्कॉर्ट में लेकर अस्पताल पहुंचे और उसको भर्ती कराया। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव..2324 पहुंचा आंकड़ा
वह युवक के लिए भगवान का रूप लेकर सामने आए और उसकी जान बचाई। समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मानवता और जिन्दादिली की मिसाल पेश की जो कि बेहद सराहनीय है।