अभी अभी: उत्तराखंड में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव..2344 पहुंचा आंकड़ा

20 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2344 पहुंच गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 12 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 12 june

चम्पावत: उत्तराखंड के लिए इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 20 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2344 पहुंच गया है। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से 12, देहरादून से 2, उत्तरकाशी जिले से एक, चमोली जिले से 3, रुद्रप्रयाग जिले से 1 और पौड़ी गढ़वाल जिले से एक व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस संक्रमित 27 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा आज कुल मिलाकर 14 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इन में बागेश्वर से तीन. देहरादून से 7, पौड़ी गढ़वाल से 1, टिहरी गढ़वाल से 1 और उत्तरकाशी से 2 लोग शामिल है। आगे देखें उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2344 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 138
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 59
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 606
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 271
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 366
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 99
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 60
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 376
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 137
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 57