उत्तराखंड में अब 106 इलाके बने कंटेनमेंट जोन, यहां गलती से भी न जाएं..देखिए नई लिस्ट

प्रदेश में कंटेनमेंट जोन का आंकड़ा शतक को पार कर गया है। सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। यहां 57 इलाके सील हैं, जबकि देहरादून में 36 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं...आगे पढ़िए पूरी डिटेल
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Containment Zone Uttarakhand: List of Containment Zone in Uttarakhand 22 June
Image: List of Containment Zone in Uttarakhand 22 June

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2344 हो गया है। मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन कोरोना को हराने वाले मरीजों का आंकड़ा भी संतोषजनक है। अब तक 1486 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इस वक्त राज्य में कोरोना के 796 एक्टिव केस हैं। कंटेनमेंट जोन की बात करें तो ये आंकड़ा शतक को पार कर गया है। सूबे के पांच जिलों में 106 इलाके सील हैं। सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। हरिद्वार में 57 इलाके सील हैं। जिले के रुड़की में 35 इलाके कंटेनमेंट जोन हैं।
ग्रीन पार्क कॉलोनी, हजरत बिलाल मोहल्ला, अंबेडकर नगर, धनौरा, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, महिग्रान, मेहवाडकला, लथरादेवा, आदर्श नगर, ग्राम सुनारा, डंडेरा, भंगेडी, राजेंद्रनगर, मोहल्ला पुरानी, शक्तिविहार, मलकपुरा, मिर्जापुर, पुहाना, नगर पंचायत लंढौर, बहेड़ी, डंडेरा आवासीय कॉलोनी, वनहेडा, महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा, पनियाला, कृष्णानगर, श्यानानगर, करौंडी, छावमंडी, मंगलौर, किशनपुर जमालपुर, मोहल्ला सुभाषनगर, कल्याणपुर और मोहनपुरा शामिल हैं। भगवानपुर का मोतीपुर, खेड़ी, इनायतपुर, चुडियाला, छांचैक, बुग्गावाला, सिकंदरपुर और ग्राम जालापुर का वार्ड नंबर-2 भी कंटेनमेंट जोन है। लक्सर में अलावलपुर और सुल्तानपुर के दो इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार शहर में वैष्णवी अपार्टमेंट, शिवालिक नगर, जसविंदर एंक्लेव, कठैत भवन, टीकमपुर, गैंडीखत्ता, रामनगर, सलीमपुर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी और ग्राम टांडा भागमल कंटेनमेंट जोन हैं। आगे जानिए बाकी जिलों का हाल

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव..2344 पहुंचा आंकड़ा
देहरादून जिले में 36 कंटेनमेंट जोन हैं
ओम सार्थक, प्रेमबत्ता गली, सर्कुलर रोड, कलिंगा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, प्रगतिपुरम, वसंत विहार, खुड़बुड़ा, हरश्रीनाथ गली, नवीन मंडी, साईं लोक लेन नंबर-2, जॉन ढाबा कैंट रोड, विवेक विहार, स्माइली बुक डिपो वाली गली, राम विहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी, मोहिनी रोड, गोविंदगढ़ और ईदगाह-चकराता रोड कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। ऋषिकेश में 8 कंटेनमेंट जोन हैं
जिनमें मोतीचूर लाइन, शिवाजी नगर, बीस बीघा कॉलोनी, रेलवे रोड, गढ़ी मयचक, भगीरथपुरम, खांड गांव और मुख्य सब्जी मंडी शामिल हैं।
डोईवाला में कंटेनमेंट जोन
फतेहपुर टांडा, तेलीवाला और जौलीग्रांट के दो इलाके कंटेनमेंट जोन हैं।
विकासनगर में कंटेनमेंट जोन
वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 9, हड्डोवाला और ग्रामसभा पसोली मोजा कंटेनमेंट जोन है।

यह भी पढ़ें - डीएम मंगेश घिल्डियाल की मेहनत रंग लाई, टिहरी गढ़वाल से आई बहुत अच्छी खबर
टिहरी में कुल 10 कंटेनमेंट जोन हैं।
घनसाली में भाटी, ग्वाड़मल्ला, अखोरी, डूंग और जखन्याली गांव कंटेनमेंट जोन हैं। जाखणीधार में लामणीधार कंटेनमेंट जोन है। कंडीसौड़ में झेलम गांव और क्यूंलागी कंटेनमेंट जोन हैं। देवप्रयाग में डोबरी और डांडा गांव कंटेनमेंट जोन हैं।
इसी तरह ऊधमसिंहनगर जिले में सितारगंज स्थित संपूर्णानंद सेंट्रल जेल और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
पहले पौड़ी के दो इलाके भी कंटेनमेंट जोन में थे, लेकिन अब इन्हें कंटेनमेंट जोन की लिस्ट से हटा दिया गया है।
पौड़ी की जगह उत्तरकाशी के एक गांव की कंटेनमेंट जोन में एंट्री हुई है। उत्तरकाशी में पतूड़ी, डूंगोलधार को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
यहां प्रशासन के अगले आदेश तक लोग घरों में ही रहेंगे। लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है।