Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामले चिंता का विषय हैं। अब संक्रमण एक के बाद एक पूरे परिवार को चपेट में ले रहा है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ऋषिकेश में एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमित मिले परिवार का मुखिया 34 साल का है और एम्स ऋषिकेश के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में लैब अटेंडेंट है। ये परिवार टिहरी विस्थापित क्षेत्र पशुलोक में रहता है। बीती 18 जून को परिवार दिल्ली से ऋषिकेश लौटा था। जिसके बाद से सभी लोग घर में क्वारेंटीन थे। इसी बीच लैब अटेंडेंट को बुखार की शिकायत हुई। 20 जून को वो एम्स की ओपीडी पहुंचा। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल भी लिए गए थे।