उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे तक 57 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 2401 हो चुकी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 22 june
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे तक 57 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 2401 हो चुकी है। आज उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 17, अल्मोड़ा जिले में 11, पौड़ी गढ़वाल में 10, देहरादून में एक, नैनीताल में दो, टिहरी गढ़वाल में एक और उधम सिंह नगर में 15 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित 11 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें अल्मोड़ा से एक, बागेश्वर से एक, देहरादून से सात और चमोली जिले से 2 मरीज शामिल है। अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा 1511 पहुंच चुका है । इसके अलावा उत्तराखंड में अब तक 27 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आगे देखिए उत्तराखंड के जिले में कोरोनावायरस के लेटेस्ट आंकड़े
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2401 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 149
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 59
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 607
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 288
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 368
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 109
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 60
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 377
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 152
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 57