Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: हरिद्वार में जनशताब्दी एक्सप्रेस से ऋषिकेश जा रहे एक युवक को बीच स्टेशन में रोक लिया गया। दरअसल युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके चलते गाजियाबाद से ऋषिकेश आ रहे युवक को हरिद्वार में उतार लिया गया। उसे इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में एडमिट कराया गया है। चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं। ऋषिकेश का रहने वाला एक युवक गाजियाबाद से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हो ऋषिकेश आ रहा था। जिस बोगी में युवक सवार था। उसमें 22 यात्री और थे। ये सभी यात्री अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन रुड़की-लक्सर के बीच पहुंची, युवक को नोएडा स्वास्थ्य विभाग से फोन आया। जिसमें बताया गया कि युवक कोरोना पॉजिटिव है। ये सुनते ही युवक बुरी तरह घबरा गया, यही नहीं युवक के साथ सफर कर रहे 22 यात्रियों की जान भी हलक में अटक गई।