अभी अभी: उत्तराखंड में 103 लोग कोरोना पॉजिटिव, 2500 के पार पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में आज अभी तक कुल 103 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 2500 के पार चला गया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 23 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 23 june

नैनीताल: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज अभी तक कुल 103 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 2500 के पार चला गया है। अब उत्तराखंड में अब तक कुल 2505 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 29 पहुंच चुका है। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अब तक टोटल 1541 लोगों ने कोरोना को मात दी और अपने घरों की तरफ से लौटे हैं। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में 11 लोग अल्मोड़ा जिले से, चार लोग बागेश्वर जिले से, एक व्यक्ति चंपावत जिले से, 9 लोग हरिद्वार जिले से, 20 लोग पौड़ी गढ़वाल से, 14 लोग देहरादून से 6 लोग, नैनीताल जिले से 12 लोग, टिहरी गढ़वाल से और 26 लोग उधम सिंह नगर से कोरोनावायरस प़ॉजिटिव मिले हैं।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2503 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 160
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 49
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 622
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 297
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 374
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 129
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 60
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 389
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 178
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 57