Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2535 पहुंच चुका है। दोपहर 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में 31 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें अल्मोड़ा से तीन, चमोली जिले से चार, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 11, नैनीताल जिले से दो, रुद्रप्रयाग जिले से दो, टिहरी गढ़वाल से तीन और उत्तरकाशी जिले से 5 मरीज शामिल है। आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित एक 52 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। दून अस्पताल में सहारनपुर से रेफर किए गए एक व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति को 23 जून को दून अस्पताल में रेफर किया गया था। उस दौरान मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुआ और इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का लेटेस्ट आंकड़ा