Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले के थराली विकासखण्ड में कोरोना का एक और मामला सामने आया है ,थराली के किमनी गांव में क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही 17 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। लड़की की मां की रिपोर्ट पर भी संशय बरकरार है। लिहाजा दोनो मां बेटी को फिलहाल भराड़ीसैंण फेसिलिटी क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों 17 वर्षीय लड़की अपने परिवार संग दिल्ली से घर लौटी थी और गांव में बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर में ही क्वारेंटाइन पर थी। कोरोना सैम्पलिंग में लगे डॉ नवनीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से लौटे इस परिवार को गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था जहां से इनकी सैंपलिंग हुई थी। कल लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है तो वहीं 17 वर्षीय लड़की की मां की रिपोर्ट अभी संदिग्ध है जिस पर संशय दूर करने के लिए दोबारा सैम्पल लिए जाएंगे।