Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2568 पहुंच चुका है। आज दोपहर 3:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज 33 नए मामले कोरोनावायरस संक्रमण के आए हैं। इस बीच अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 51 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती है और अपने घरों को लौट गए हैं। उत्तराखंड में आज देहरादून से 10, हरिद्वार से 1, पौड़ी गढ़वाल से 9, टिहरी गढ़वाल से 7, और उधम सिंह नगर जिले से 6 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब तक राज्य में कुल मिलाकर 1653 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती है और अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।