खतरा: उत्तराखंड के 5 जिलों में 112 कंटेनमेंट जोन..यहां भूलकर भी न जाएं

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश के 5 जिलों में 112 इलाके सील किए गए हैं। हरिद्वार में सबसे ज्यादा 63 कंटेनमेंट जोन हैं, जबकि राजधानी देहरादून में 35 इलाके सील हैं...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Containment Zone: Containment Zone in Uttarakhand 25 june
Image: Containment Zone in Uttarakhand 25 june

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को दूसरे क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके। इस वक्त प्रदेश के 5 जिलों में 112 इलाके सील हैं। इन इलाकों में प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं।
हरिद्वार में 63 इलाके सील हैं। जिले के रुड़की में 37 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। जिनमें हजरत बिलाल मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, महिग्रान, मेहवाडकला, लथरादेवा, आदर्श नगर, ग्राम सुनारा, डंडेरा, भंगेडी, राजेंद्रनगर, मोहल्ला पुरानी, शक्तिविहार, मलकपुरा, पुहाना, नगर पंचायत लंढौर, बहेड़ी, डंडेरा आवासीय कॉलोनी, वनहेडा, महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा, पनियाला, कृष्णानगर, श्यानानगर, करौंडी, छावमंडी, मंगलौर, मोहल्ला सुभाषनगर, किशनपुर जमालपुर, कल्याणपुर, मोहनपुरा, कृष्णानगर, अशोकनगर, चंदनपुरी, मेवाड़खुर्द और वार्ड नंबर-28 पूर्वी दीनदयाल शामिल हैं। भगवानपुर का मोतीपुर, खेड़ी, इनायतपुर, चुडियाला, छांचैक, छांचैक माजरा, ग्राम जालापुर, बुग्गावाला, भलस्वागंज, सम्राट कॉलोनी और ग्राम चऊली कंटेनमेंट जोन है। लक्सर में सुल्तानपुर के दो वार्ड और मिर्जापुर के दो इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार शहर में शिवालिक नगर, कठैत भवन, टीकमपुर, गैंडीखत्ता, रामनगर, सलीमपुर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ग्राम टांडा भागमल, शिवालिक नगर, बीएचईएल सेक्टर-3, हरिहरधाम और शिवालिक नगर का हाउस नंबर 9बी कंटेनमेंट जोन है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 55 लोग कोरोना पॉजिटिव..2600 के पार पहुंचा आंकड़ा
देहरादून जिले में 35 कंटेनमेंट जोन हैं। शहर में प्रेमबत्ता गली, सर्कुलर रोड, कलिंगा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, प्रगतिपुरम, वसंत विहार, खुड़बुड़ा, हरश्रीनाथ गली, नवीन मंडी, साईं लोक लेन नंबर-2, जॉन ढाबा कैंट रोड, विवेक विहार, स्माइली बुक डिपो वाली गली, राम विहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी, मोहिनी रोड, गोविंदगढ़ और ईदगाह-चकराता रोड कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। ऋषिकेश में 8 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें मोतीचूर लाइन, शिवाजी नगर, बीस बीघा कॉलोनी, रेलवे रोड, गढ़ी मयचक, भगीरथपुरम, खांड गांव और मुख्य सब्जी मंडी शामिल हैं। डोईवाला में फतेहपुर टांडा, तेलीवाला और जौलीग्रांट के दो इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। विकासनगर में वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 9, हड्डोवाला और ग्रामसभा पसोली मोजा कंटेनमेंट जोन है।
टिहरी में कुल 10 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां घनसाली में भाटी, ग्वाड़मल्ला, अखोरी, डूंग और जखन्याली गांव कंटेनमेंट जोन हैं। जाखणीधार में लामणीधार कंटेनमेंट जोन है। कंडीसौड़ में झेलम गांव और क्यूंलागी कंटेनमेंट जोन हैं। देवप्रयाग में डोबरी और डांडा गांव कंटेनमेंट जोन हैं।
इसी तरह ऊधमसिंहनगर जिले में सितारगंज स्थित संपूर्णानंद सेंट्रल जेल, जसपुर खुर्द का वार्ड नंबर-2 और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उत्तरकाशी में पतूड़ी, डूंगोलधार को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।