Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2642 पहुंच चुका है। आज अब तक उत्तराखंड में 20 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 4 लोग देहरादून, 2 लोग हरिद्वार, दो लोग पौड़ी गढ़वाल, एक व्यक्ति टिहरी गढ़वाल और 11 लोग उधम सिंह नगर से कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। आज सबसे अच्छी बात यह है कि अगर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 24 लोग ठीक भी हुए हैं। यानी उत्तराखंड में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। आज जो 24 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं उनमें से अल्मोड़ा से तीन, बागेश्वर से चार, देहरादून से 11, पौड़ी गढ़वाल से पांच और टिहरी गढ़वाल से एक व्यक्ति डिस्चार्ज हुआ है। अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस के कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 111 हो चुकी है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े