Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक शानदार खबर है। खासतौर पर कोरोना संक्रमण के मोर्च पर ये फैसला लोगों के लिए काफी राहत भरा रहेगा। जी हां अगर अब आप निजी लैब से कोरोना टेस्ट करवाते हैं तो अब आपको पहले की कीमत से ठीक आधी रकम चुकानी होगी। सरकार ने टेस्टिंग की दर बढ़ाते हुए पूरे उत्तराखंड में निजी लैब में टेस्ट कराने की कीमत में 50 फीसदी तक कटौती की गई है। आइए आपको बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में क्या कहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश में ICMR द्वारा मान्यता प्राप्त जितनी भी प्राइवेट लैब हैं, अगर आप उनसे टेस्टिंग कराते हैं तो आपसे मनमानी रकम नहीं वसूली जाएगी। अब पहले से ठीक आधी रकम पर टेस्टिंग होगी। आगे भी पढ़िए