उत्तराखंड में अब रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, सभी जिलाधिकारियों को आदेश

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर ये है कि अब उत्तराखंड में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। देखिए वीडियो
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Shops opening hours in Uttarakhand: Shops will open in Uttarakhand from 7 am to 8 pm
Image: Shops will open in Uttarakhand from 7 am to 8 pm

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खौफ अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन अनलॉक प्रक्रिया के तहत धीरे धीरे वापस जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिशें हो रही हैं। अब उत्तराखंड में सभी जनपदों में दुकानें शाम आठ बजे तक खुल सकेंगी। साथ ही लोगों को सुबह पांच बजे से मॉर्निंग वाक पर भी जा सकेंगे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर की वजह से इससे पहले उत्तराखंड में बाजार खुलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक का था। इसटसे पहले यानी लॉकडाउन की शुरुआत में बाजार खुलने का वक्त सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे था। अब त्रिवेन्द्र सरकार ने इस वक्त को बढ़ाकर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया है। सीएम ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और इस बाबत आदेश दिए हैं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - देहरादून में फर्जीवाड़ा..अफसर को पता भी नहीं, उसके ट्रांसफर का फर्जी आदेश वायरल
एक बार फिर से आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में सभी जनपदों में दुकानें शाम आठ बजे तक खुल सकेंगी। साथ ही लोगों को सुबह पांच बजे से मॉर्निंग वाक पर भी जा सकेंगे।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: