देहरादून में अब शनिवार-रविवार नहीं होगा मार्केट बंद, 2 मिनट में पढ़िए बड़ी खबर

कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए देहरादून में शनिवार रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dehradun Market: Market will open on Saturday Sunday in Dehradun
Image: Market will open on Saturday Sunday in Dehradun

देहरादून: देहरादून वासियों के लिए एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि देहरादून में अगले शनिवार और रविवार से बाजार बंद नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में आज सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम त्रिवेंद्र ने निर्देश दिए हैं कि अगले शनिवार और रविवार से देहरादून में बाजार बंद ना किया जाए। आपको बता दें कि देहरादून में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान सरकार द्वारा देहरादून में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी करवाई गई। कुछ जरूरी सुविधाओं के अलावा सभी दुकानों को बंद रखा जा रहा था। अब सीएम त्रिवेंद्र ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड में अब सभी जिलों में दुकानें रात 8:00 बजे तक खुल सकेंगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, सभी जिलाधिकारियों को आदेश
इसके अलावा लोग सुबह 5:00 बजे से मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे। इसके अलावा बड़ा आदेश यह भी है कि देहरादून में अब शनिवार और रविवार को दुकानें बंद नहीं रहेंगी। देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को भी मार्केट को खोलने के निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें - देहरादून में फर्जीवाड़ा..अफसर को पता भी नहीं, उसके ट्रांसफर का फर्जी आदेश वायरल
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2725 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 165
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 69
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 52
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 659
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 313
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 425
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 140
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 65
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 62
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 410
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 228
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 63