उत्तराखंड: CM ने सभी जिलाधिकारियों को दिए 10 बड़े निर्देश

सचिवालय में कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिकारियों को 10 बड़े निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat: CM Trivendra gave instructions to the District Magistrates
Image: CM Trivendra gave instructions to the District Magistrates

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की।
1- उत्तराखंड के सभी जनपदों में दुकानें शाम आठ बजे तक खुल सकेंगी।
2- लोग को सुबह पांच बजे से मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकेंगे।
3- देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को भी मार्केट को खोलने के निर्देश दिए गए है।
4- जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाएं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
5- ये सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता हो। समय-समय पर फोगिंग हो।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, सभी जिलाधिकारियों को आदेश
6-डेंगू से बचाव में रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हो। डॉक्टरों द्वारा समय-समय पर मीडिया से समन्वय स्थापित किया जाए।
7-शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाय।
8- वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्वतीय जनपदों में वर्षाकाल में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से व दूषित जल से बीमारियों की आशंका बढ़ जाती हैं।
9- मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाए।
10- जो लोग होम क्वारंटीन एवं एवं होम आइसोलेशन की लगातार निगरानी की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाय।

यह भी पढ़ें - देहरादून में अब शनिवार-रविवार नहीं होगा मार्केट बंद, 2 मिनट में पढ़िए बड़ी खबर
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2725 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 165
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 69
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 52
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 659
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 313
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 425
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 140
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 65
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 62
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 410
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 228
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 63