उत्तराखंड में आज 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2881 पहुंच चुका है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 7 pm 30 june
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2881 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दो, चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 12, नैनीताल जिले से 4, पौड़ी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर जिले से 28 और उत्तरकाशी जिले से 2 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। कोरोनावायरस से जंग के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए आज की अच्छी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 120 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी और अपने घर लौटे। आज उत्तराखंड में भले ही 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हो लेकिन 120 लोग यानी ठीक 2 बने लोगों ने इस बीमारी को हराया और अपने घरों को लौटे।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2881 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 176
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 83
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 55
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 692
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 313
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 474
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 142
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 65
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 416
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 259
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
उत्तराखंड में 2231 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ
अल्मोड़ा के 153 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 66 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 62 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 47 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 551 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 236 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 340 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 91 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 52 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 59 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 382 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 147 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 44 मरीज स्वस्थ हुए