उत्तराखंड: बिना परीक्षा दिए होंगे प्रमोट कंटेनमेंट जोन के छात्र, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

लॉकडाउन के दौरान रद्द हुई बोर्ड परीक्षाएं हाल ही में संपन्न हुई हैं, लेकिन कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सके। अब इन छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Containment Zone: Uttarakhand Students of Containment Zone will be promoted without taking the exam
Image: Uttarakhand Students of Containment Zone will be promoted without taking the exam

हरिद्वार: प्रदेश के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। इन छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने के निर्देश दिए। बता दें कि मार्च में लॉकडाउन लगने की वजह से दसवीं क्लास के अलग-अलग विषयों के पांच पेपर नहीं हो पाए थे। इसी तरह 12वीं के अलग-अलग विषयों के 8 पेपर होने बाकी थे। बची हुई परीक्षाएं हाल ही में संपन्न हुई हैं, लेकिन कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सके। अब इन छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कंटेनमेंट जोन के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाए।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल से खौफनाक खबर..मोबाइल के लिए दोस्तों ने अपने दोस्त को मार डाला
इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के छात्रों को दो विकल्प भी दिए जाएंगे। पहला विकल्प तो ये है कि इन छात्रों के अन्य प्रश्न पत्रों के अंकों के आधार पर उन्हें शेष परीक्षा में औसत नंबर देकर पास किया जाएगा। इस विकल्प को चुनने वाले छात्रों को परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। वो बिना परीक्षा दिए पास हो जाएंगे। दूसरा विकल्प ये है कि अगर कोई छात्र परीक्षा देना चाहता है तो उसका मन भी रखा जाएगा। परीक्षा में बैठने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए अलग से परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान छात्रों की शेष रह गई परीक्षाएं हाल ही में हुई हैं। जो इलाके कंटेनमेंट जोन नहीं हैं, वहां के छात्रों ने बिना किसी परेशानी के हेल्थ सर्टिफिकेट जमा कराने के बाद परीक्षा दी, लेकिन कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र इस बार भी परीक्षा में नहीं बैठ सके।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: क्वारेंटाइन से बचने के लिए युवक ने बोला झूठ..तबीयत बिगड़ने पर खुला राज़
इन छात्रों के सामने कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी। जिसे अब शिक्षा मंत्री ने दूर कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने कंटेनमेंट जोन वाले छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने के निर्देश दिए हैं। आपको देहरादून के कंटेनमेंट जोन के बारे में बता देते हैं।
संतोवाली घाटी, प्रेम बत्ता गली, ट्रांसफार्मर वाली गली, बसंत विहार फेज-2, हर श्री नाथ गली खुड़बुड़ा, बलजीत सिंह सरदार वाली गली खुड़बुड़ा, जॉन ढाबा कैंट रोड मोथरोवाला, नवीन मंडी निरंजनपुर, सांई लोक लेन-2 बसंत विहार, विवेक विहार क्लमेंटाउन, राम विहार बल्लूपुर, स्माइली बुक डिपो वाली गली, चमनपुरी, पूर्वी पटेल नगर, गोविंदगढ़, 16 मोहिनी रोड डालनवाला, 202 ईदगाह चकराता रोड।