उत्तराखंड में 1 जुलाई से अनलॉक-2..लेकिन 100 इलाकों में रहेगा कम्पलीट लॉकडाउन

प्रदेश के दूसरे हिस्सों में लोग छूट का लाभ उठा सकेंगे, लेकिन कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Containment Zone: Uttarakhand Containment Zone List update 30 June
Image: Uttarakhand Containment Zone List update 30 June

उत्तरकाशी: एक जुलाई से प्रदेश के लोगों को लॉकडाउन में बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सूबे के 100 इलाकों में पाबंदियां लागू रहेंगी। कल से प्रदेश में धार्मिक स्थलों के साथ ही होटल और मॉल भी खुल जाएंगे। यहां आने वाले लोगों को कोरोना संबंधी गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में लोग छूट का लाभ उठा सकेंगे, लेकिन कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। यहां लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। दफ्तर, दुकानें, होटल और मॉल भी नहीं खुलेंगे। चलिए अब आपको प्रदेश के कंटेनमेंट जोन के बारे में बताते हैं। कंटेनमेंट जोन के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है। यहां 68 इलाके सील हैं। जिले के रुड़की में 38 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। जिनमें महिग्रान, मेहवाडकला, लथरादेवा, आदर्श नगर, ग्राम सुनारा, डंडेरा, भंगेडी, राजेंद्रनगर, मोहल्ला पुरानी, शक्तिविहार, मलकपुरा, पुहाना, नगर पंचायत लंढौर, बहेड़ी, डंडेरा आवासीय कॉलोनी, वनहेडा, महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा, पनियाला, कृष्णानगर, श्यानानगर, करौंडी, छावमंडी, मंगलौर, मोहल्ला सुभाषनगर, किशनपुर जमालपुर, कल्याणपुर, मोहनपुरा, कृष्णानगर, अशोकनगर, चंद्रपुरी, मेवाड़खुर्द, वार्ड नंबर-28 पूर्वी दीनदयाल, ग्राम नगला, डबल फाटक का वार्ड नंबर-9 और नगर पालिका का वार्ड नंबर 18 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस महकमे से बड़ी खबर, गढ़वाल-कुमाऊं को मिले नए इंस्पेक्टर जनरल
भगवानपुर का मोतीपुर, खेड़ी, इनायतपुर, चुडियाला, छांचैक, छांचैक माजरा, ग्राम जालापुर, बुग्गावाला, भलस्वागंज, सम्राट कॉलोनी और ग्राम चऊली कंटेनमेंट जोन है। लक्सर में सुल्तानपुर के दो वार्ड, मिर्जापुर, नियामतपुर और ग्राम खेड़ी कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार शहर में टीकमपुर, गैंडीखत्ता, रामनगर, सलीमपुर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ग्राम टांडा भागमल, शिवालिक नगर, बीएचईएल सेक्टर-3, हरिहरधाम, शिवालिक नगर का हाउस नंबर 9बी, ग्राम ज्वालापुर, मोहल्ला नाथ नगर, गली नंबर-1 तिबड़ी, ग्राम समसपुर और मोहल्ला गणेश विहार कंटेनमेंट जोन हैं। देहरादून जिले में कुल 23 इलाके सील हैं। देहरादून शहर में वसंत विहार फेज-2, खुड़बुड़ा, हरश्रीनाथ गली, नवीन मंडी, साईं लोक लेन नंबर-2, जॉन ढाबा कैंट रोड, विवेक विहार, स्माइली बुक डिपो वाली गली, राम विहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी, मोहिनी रोड, गोविंदगढ़ और ईदगाह-चकराता रोड कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दिल्ली से आकर मस्ती मारना पड़ा भारी..2 युवक, 3 युवतियों पर केस दर्ज
ऋषिकेश में 5 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें रेलवे रोड, गढ़ी मयचक, भगीरथपुरम, खांड गांव और मुख्य सब्जी मंडी शामिल हैं। डोईवाला में तेलीवाला और जौलीग्रांट का वार्ड नंबर-5 कंटेनमेंट जोन हैं। विकासनगर में हड्डोवाला और ग्रामसभा पसौली मौजा कंटेनमेंट जोन हैं। टिहरी में कुल 5 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां घनसाली में भाटी, जाखणीधार में लामणीधार और कंडीसौड़ में क्यूंलागी कंटेनमेंट जोन है। देवप्रयाग में डोबरी और डांडा गांव कंटेनमेंट जोन हैं। इसी तरह ऊधमसिंहनगर जिले में सितारगंज स्थित संपूर्णानंद सेंट्रल जेल, जसपुर खुर्द का वार्ड नंबर-2 और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उत्तरकाशी में पतूड़ी, डूंगोलधार को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रदेश के 5 जिलों के सौ इलाकों में फिलहाल पाबंदियां लागू रहेंगी। यहां दफ्तर नहीं खुलेंगे। दुकानें भी नहीं खुलेंगी। सील इलाकों में जरूरत का हर सामान प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया जा रहा है।