Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर के जसपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 1500 रुपए के लेनदेन के सिलसिले में समझौता करने युवक की जगह उसके पिता के आने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्दोष पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने समझौता करने आए युवक के पिता को दिनदहाड़े 11 बार चाकू से प्रहार किया जिसके बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात के आधार पर कार्यवाही कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय गुच्छन खां के रूप में हुई है। वह जसपुर के लकड़ी मंडी में मजदूरी करके अपने दो पुत्र, दो पुत्रियों के साथ अपनी पत्नी रेहाना का पेट पालते थे।