Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: मेंटल हेल्थ पर आज के समय में बात करना कितना जरूरी है यह तो हम सबको पता ही होगा। आए दिन लोग डिप्रेशन में आकर सुसाइड जैसा कदम उठा रहे हैं और भविष्य की चिंता करे बगैर अपनी जिंदगी का खात्मा कर रहे हैं। अधिकांश युवा वर्ग वर्तमान में डिप्रेशन का शिकार है। वह बिना अपने माता-पिता की परवाह किए अपनी जिंदगी समाप्त कर रहे हैं। यह बेहद चिंता का विषय है जिसको कंट्रोल नहीं किया तो आने वाले समय में यह बड़ी समस्या बन जाएगी। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले युवा भी डिप्रेशन में आकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चों से बात कर पा रहे हैं, उनके साथ समय व्यतीत कर पा रहे हैं तो आप खुशकिस्मत है क्योंकि काशीपुर के एक माता-पिता ने डिप्रेशन के शिकार हो रखे अपने लाडले बेटे और घर के चिराग को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया।