टनकपुर पुलिस ने नकली नोट की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें तीनों आरोपी पकड़े गए हैं। गिरोह के पास से पुलिस ने 4 लाख रुपए के नकली नोट और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Fake note maker arrested in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के एक बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिनके पास से पुलिस ने 4 लाख रुपए के नकली नोट और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह बड़ा मामला टनकपुर से सामने आया है। टनकपुर पुलिस ने नकली नोट की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि टनकपुर पुलिस ने यह सराहनीय एसओजी की टीम के साथ मिलकर किया है। यह पुलिस और एसोजी टीम दोनों के लिए बड़ी सफलता है। टनकपुर में काफी समय से 3 लोग मिलकर यह नकली नोटों का धंधा करते थे। उनके पास से 4 लाख रुपए के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं। आगे आप इस गिरोह के काम करने का तरीका जानेंगे तो हैरान हुए बिना रनहीं रह पाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी, 5 बार दे चुका था 12वीं बोर्ड के पेपर
बता दें कि यह तीन लोग बड़ी ही चतुराई से इन नकली नोटों से भोले-भाले लोगों को ठगते थे। सैंकड़ों मासूम लोगों को चूना लगाने वाला यह गिरोह अब जेल की हवा खा रहा है। इस शातिर गैंग को पकड़ने में टनकपुर पुलिस और एसओजी पुलिस की काफी सराहना हो रही है। बता दें कि टनकपुर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मनिहार गोठ तिराहे पर पीलीभीत जिले के उमरिया थाना निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवकों की पहचान ब्रजकिशोर और रियाज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही उनके पास से नकली नोट छापने वाले उपकरण भी मिले हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह लोग अपने साथी हरदेव के साथ मिलकर नकली नोटों का यह गैर कानूनी धंधा करते थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, फिर से सील होगा इलाका..हाल ही में हटी थीं पाबंदियां
तीनों युवक मिलकर नानकमत्ता की जन सुविधा केंद्र और फोटो स्टेट की दुकान पर नोट तैयार करते हैं। पुलिस द्वारा सख्ताई करने पर तीनों आरोपी युवकों ने अपना जुर्म क़बूला। उन्होंने बताया कि वे उपकरण द्वारा बनाए गए नकली नोटों को सितारगंज, काशीपुर और बाजपुर के देहात क्षेत्र में चलाते थे। उससे जो पैसा उनको मिलता था वे उसे आधा-आधा बांट लेते थे। इसी के साथ पुलिस और एसजीओ टीम ने उनके तीसरे साथी हरदेव को भी धर दबोचा। यह शातिर गिरोह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। सभी आरोपियों के खिलाफ टनकपुर थाने में धारा 498A/ 498C/ और 498D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस शातिर गिरोह के पकड़े जाने के बाद से टनकपुर पुलिस और एसजीओ टीम के इस कार्य को बेहद सराहा जा रहा है।\