Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: एक तरफ सूबे के कांग्रेस नेता शराब की बिक्री को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसी पार्टी के नेता दूसरे राज्यों में अफीम की तस्करी करते पकड़े जा रहे हैं। इस वक्त एक बड़ी खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आ रही है। जहां खटीमा के एक कांग्रेस नेता को चंडीगढ़ पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए कांग्रेसी नेता का नाम जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू है। खबर के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस ने जसविंदर और उसके एक साथी को अफीम की तस्करी करते पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू खटीमा की मझोला दीर्घाकार बहुद्देशीय समिति का अध्यक्ष है। साथ ही कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ा है।