गढ़वाल राइफल: देश रक्षा करने की कसम लेकर सेना में शामिल हुए 192 जवान

वतन की रक्षा करने के लिए आज गढ़वाल राइफल्स के 192 जवान थल सेना में शामिल हो गए हैं। वह बेहद गौरवशाली क्षण था...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Pauri Garhwal: 192 jawans joined the Garhwal Rifle Army
Image: 192 jawans joined the Garhwal Rifle Army

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के नौजवानों के अंदर भारतीय सेना में भर्ती होने का जितना उत्साह दिखता है, वह शायद ही कहीं और दिखता हो। उनकी रगों में भारतीय सेना खून की तरह बहती है। उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को हमारे जाबांज युवा लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। कई युवाओं को यह सैन्य परंपरा विरासत में मिली हुई होती है, तो कई युवा खुद ही आर्मी में जाने का सपना बना लेते हैं और वे बिना केवल सपना बनाते नहीं हैं बल्कि इसको पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाते हैं। उत्तराखंड की देवभूमि भी धन्य है। वह हर वर्ष न जाने अपने कितने ही सपूतों को भारतीय सेना का हिस्सा बनते हुए देखती है। आज का दिन भी उत्तराखंड के लिए बेहद खास है और हो भी क्यों ना, क्योंकि आज देश की आन बान और शान बढ़ाने के लिए और वतन की रक्षा करने के लिए गढ़वाल राइफल्स के 192 जवान थल सेना में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - देवभूमि का जांबाज रिटायर..देशसेवा के 39 साल, 2019 में मिला था उत्तम युद्ध सेवा मेडल
वह बेहद गौरवशाली क्षण होगा जब गढ़वाल राइफल्स के 192 जवानों ने खुले आसमान के नीचे, भारत के तिरंगे को साक्षी मानकर, गीता को स्पर्श कर देश की रक्षा करने की शपथ ग्रहण की होगी। उनकी आंखों में चमक थी, आधुनिक भारत को लेकर एक साझा सपना था जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने शपथ ली। बता दें कि शनिवार को भवानी दत्त परेड ग्राउंड में कोर 92 के 192 कैडेट्स के लिए कसम परेड समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें 192 जवानों ने हिस्सा लिया और थल सेना में शामिल हुए। इस मौके पर समीक्षा अधिकारी कर्नल कुणाल सिन्हा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और नव प्रशिक्षित कैडेट्स ने सबके सामने शानदार ड्रिल का भी प्रदर्शन किया। वहीं समीक्षा अधिकारी कर्नल कुणाल सिन्हा ने परेड को संबोधित करते हुए जवानों का प्रोत्साहन किया और उनका हौसला बुलंद किया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को अब मिलेगी हफ्ते में एक दिन छुट्टी
बता दें कि परेड के दौरान नव प्रशिक्षित कैडेट्स ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर व धार्मिक ग्रंथ गीता को स्पर्श कर देश के लिए सेवा करने की शपथ ग्रहण की। वहीं कोर-92 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राइफलमैन साहिल सजवाण को गोल्ड मेडल, राइफलमैन अंकित सिंह को रजत और राइफलमैन खजान सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित भी किया गया। हवलदार राकेश नेगी को उत्तम प्रशिक्षक व सूबेदार विनोद सिंह को उत्तम प्लाटून कमांडर के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं रायपुर में अमित को सर्वश्रेष्ठ राइफलमैन विजय को बेस्ट फायरिंग और राइफलमैन महेंद्र सिंह को बेस्ट फिजिकल के लिए भी पुरस्कृत किया गया। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से इन सभी नौजवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ।