हरिद्वार: कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से इस साल आध्यात्मिक कावड़ यात्रा को स्थगित किया गया है। रविवार को यानी गुरु पूर्णिमा के दिन भी उत्तराखंड और यूपी की सीमाओं पर उत्तराखंड पुलिस ने सख्ती से रिहर्सल किया। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हरिद्वार आने वाले हजारों लोगों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया गया। खबर है कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार और ऋषिकेश में अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने आए हजारों वाहनों को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। आपको बता दें कि रविवार को यानी गुरु पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही हरिद्वार और ऋषिकेश जैसी जगहों पर स्थित आश्रम में जाने के लिए भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। हर साल गुरु पूर्णिमा के मौके पर अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का हरिद्वार आना होता है। यह लोग गंगा स्नान करने के बाद अलग-अलग आश्रमों में पहुंचकर अपने गुरुजनों के आशीर्वाद लेते हैं। इस बार लॉकडाउन के चलते पुलिस ने सुबह से ही सख्ती कर दी थी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में देश में चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत आज...
Posted by Haridwar Police on Friday, July 3, 2020