परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल वाले प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप ये भी है कि कनिष्क का किसी और लड़की संग अफेयर चल रहा था...आगे पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Murder charge for dowry in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक जिला ऊधमसिंहनगर...ये जिला इन दिनों औद्योगिक गतिविधियों से ज्यादा अपराधों के लिए चर्चा में है। रविवार को यहां रुद्रपुर में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाली युवती का नाम प्रीति था। बीते 2 मार्च को प्रीति कि शादी रुद्रपुर के दिनेशपुर में रहने वाले कनिष्क सरकार से हुई थी। शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे कि रविवार को प्रीति के परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। जिस बेटी को माता-पिता ने कुछ महीने पहले ही खुशी-खुशी विदा किया था। उसकी लाश कमरे में बेड पर पड़ी थी। प्रीति के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति का परिजनों ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार सब कुछ दिया था, लेकिन ससुराल वालों का मन नहीं भरा।
यह भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा: उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर सील, सैकड़ों वाहनों को वापस लौटाया गया..पुलिस चौकस
शादी के बाद ससुराल वाले प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वो बाइक और दो लाख कैश की मांग कर रहे थे। दहेज के प्रीति के साथ लिए अक्सर मारपीट की जाती थी। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने प्रीति को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। माता-पिता चाहते थे कि किसी तरह बेटी का घर बसा रहे। इसलिए उन्होंने दामाद को समझौते के लिए बुलाया। बीती 28 जून को परिजनों ने दामाद कनिष्क को घर में बुलाकर समझाया, और बेटी को उसके साथ ससुराल भेज दिया। प्रीति को दोबारा ससुराल पहुंचे कुछ ही दिन हुए थे, कि रविवार को मायके वालों को प्रीति की मौत की खबर मिली। इसके बाद प्रीति के परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं प्रीति के पति पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कमल ने दिहाड़ी-मजदूरी कर बनाया था घर, भारी बारिश के बाद सब कुछ तबाह
प्रीति के परिजनों ने दामाद कनिष्क और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रीति को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। यही नहीं दामाद कनिष्क का किसी और लड़की से अफेयर भी था। प्रीति इसका विरोध कर रही थी। आरोप है कि रविवार को ससुराल वालों ने प्रीति की हत्या कर दी। जब वे बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि मृतका के शरीर पर घाव के कई निशान थे। जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। प्रीति के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति कनिष्क और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।