उत्तराखंड में आज 69 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3230 पहुंच गया है।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 7 pm 7 july
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 69 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3230 पहुंच गया है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दो, चंपावत जिले से दो, देहरादून से 18, हरिद्वार से 7, नैनीताल जिले से 5 पौड़ी गढ़वाल जिले से तीन, पिथौरागढ़ जिले से 3, टिहरी गढ़वाल जिले से 01, उधम सिंह नगर जिले से 25 और उत्तरकाशी जिले से 3 मरीजो कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 35 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती और अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 2621 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 10, बागेश्वर से दो, चमोली जिले से एक, देहरादून जिले से पांच, हरिद्वार जिले से सात, नैनीताल जिले से तीन, पौड़ी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर जिले से तीन और उत्तरकाशी जिले से 3 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 3230 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 198
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 93
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 76
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 61
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 776
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 331
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 546
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 150-
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 70
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 421
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 355
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 87
उत्तराखंड में 2621 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ
अल्मोड़ा के 175 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 82 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 72 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 51 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 608 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 300 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 361 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 136 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 63 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 65 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 418 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 227 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 63 मरीज स्वस्थ हुए