Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सावधानी नहीं बरतने से काफी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून में सामने आया है। यहां दूल्हा कोरोनावायरस संक्रमित मिला था और इसके 5 दिन बाद दुल्हन भी कोरोनावायरस संक्रमित मिली है। इसके अलावा 14 बाराती भी पॉजिटिव मिले हैं। खबर है कि सभी को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून को कांवली रोड के रहने वाले एक युवक की शादी सीमा द्वार की एक युवती से हुई थी। प्रशासन के निर्देशों के तहत शादी में कुछ लोग ही शामिल हुए थे। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही युवक में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद युवक ने एक प्राइवेट लैब से अपनी जांच करवाई और रिपोर्ट 16 लोगों को भेजा गया था। यहां से सभी लोगों की सैंपल रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई। अब खबर आई है कि इनमें से 14 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें दुल्हन और ज्यादातर पक्ष के लोग शामिल हैं।