Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में अभी अभी 71 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3608 पहुंच गया है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दो, चमोली जिले से एक, देहरादून जिले से 7, हरिद्वार जिले से 11, नैनीताल जिले से छह, पौड़ी गढ़वाल से पांच, टिहरी गढ़वाल से एक और उधम सिंह नगर जिले से 38 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। आज उत्तराखंड में 70 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी और अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। आज अल्मोड़ा से 13, देहरादून से 12, हरिद्वार से चार, पौड़ी गढ़वाल से दो, उधम सिंह नगर जिले से 39 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस से संक्रमित 2 लोगों की मौत की भी खबर है। नैनीताल के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में 55 साल के एक मरीज की मौत की खबर है। इसके अलावा देहरादून से 45 साल के एक मरीज की मौत की खबर है।