उत्तराखंड: घर से दरवाजे से लापता मासूम की हत्या, बोरे में मिली लाश..गले में नाखून के निशान

बीते बुधवार को काशीपुर में घर के दरवाजे से डेढ़ साल का मासूम बच्चा लापता हुआ था जिसका शव नाले में से बरामद किया गया है। मासूम के गले पर चोट के गहरे निशान भी मिले हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Child body found in Kashipur drain
Image: Child body found in Kashipur drain

उधमसिंह नगर: काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव दोहरी परसा इलाके में हाल ही में बीते बुधवार को घर के दरवाजे से डेढ़ साल का बच्चा लापता हुआ था जिसका शव नाले में से बरामद किया गया है। मासूम के गले पर चोट के गहरे निशान भी मिले हैं जिससे यह तो तय है कि मासूम की बर्बरता से ह्त्या हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है। मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक बच्चे के घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी लोगों के बीच शोक पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान डेढ़ वर्ष अरनव के रुप में हुई है। दरअसल आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दोहरी परसा के निवासी योगेश कुमार का विवाह 4 वर्ष पूर्व मुरादाबाद के ग्राम टंडोला की आरती से हुआ था। योगेश बाजपुर रोड की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। दोनों का इकलौता डेढ़ वर्षीय बेटा अरनव था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में विदेशी छात्रों की बेरहमी से पिटाई..देखिए शर्मनाक वीडियो
बीते बुधवार की शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे योगेश की पत्नी आरती अपने डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे अरनव के साथ दरवाजे के बाहर खड़ी थी। इसी बीच वह बच्चे को दरवाजे पर ही छोड़कर कपड़े लेने अंदर चली गई। उसके बाद जो हुआ वो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। वह वापस लौटी तब तक अरनव उसकी आंखों से ओझल हो चुका था। परिजनों ने काफी देर तक गुमशुदा अरनव की तलाश की, मगर उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। वहीं तकरीबन साढ़े 6 बजे अरनव के ताऊ लोकेश और जयपाल को नाले में एक बोरा दिखा जिसमें मासूम अरनव की लाश पड़ी थी। यह देख वहां हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की तो पाया कि मासूम की गर्दन पर नाखून के गहरे निशान हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अगले 24 घंटे 8 जिलों के लोग सावधान रहें, मूसलाधार बारिश की चेतावनी
इससे यह तो साफ है कि यह हत्या गला दबा कर की गई है। वहीं एक और अजीब बात तो हुई है वो यह कि जिस बोरे में मासूम की लाश फेंकी गई है उस के ऊपर गांव के एक व्यक्ति का नाम लिखा मिला है और इस युवक का बच्चे के घर काफी आना-जाना भी है जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं अरनव के घर में उसकी हत्या के बाद से कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।