Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर है। देहरादून के पलटन बाजार का आधा हिस्सा पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। यहां स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में रहेंगे। दरअसल पलटन बाजार में एक शोरूम के कर्मचारी में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार रात जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लॉकडाउन के आदेश जारी किए। आज से इस इलाके में सभी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में पुलिस सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाएगी और सुरक्षा उपाय करेगी। इस दौरान दोनों तरफ से दुकानों को सैनिटाइज किया जाएगा। इस क्षेत्र में आने वाले सभी दुकानें, ऑफिस, बैंक और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रशासन द्वारा लोगों को जरूरी सामान के लिए वैन उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां रह रहे लोगों के परिवार के एक-एक सदस्य को जरूरत का सामान खरीदने की अनुमति होगी। राशन सब्जी फल आदि की व्यवस्था प्रशासन द्वारा करवाई जानी है। पलटन बाजार के एक शोरूम में सेल्समैन में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। उसके बाद व्यापारियों में भी संक्रमण का खतरा है। इसके बाद व्यापारी खुद संक्रमण रोकने और बचाव के लिए आगे आए।