उत्तराखंड: 1 ही दिन में मिले 199 कोरोना पॉजिटिव, 5 जिलों में 87 इलाके सील

राज्य के 5 जिलों में 87 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित हैं। सील इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन है। प्रशासन के अगले आदेश तक यहां पाबंदियां लागू रहेंगी...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Containment Zone: List of Containment Zone in Uttarakhand 17 July
Image: List of Containment Zone in Uttarakhand 17 July

उत्तरकाशी: प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या 4 हजार के आंकड़े को छूने वाली है। अब तक कोरोना के 3982 केस सामने आ चुके हैं। राहत वाली बात ये ही कि रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। प्रदेश में 2995 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 904 एक्टिव केस हैं। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण का खतरा है, उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। राज्य के 5 जिलों में 87 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित हैं। सील इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन है। प्रशासन के अगले आदेश तक यहां पाबंदियां लागू रहेंगी। किस जिले में कितने कंटेनमेंट जोन हैं, ये भी जान लें। हरिद्वार जिले में कल तक 59 कंटेनमेंट जोन थे, अब ये संख्या बढ़कर 65 हो गई है।
हरिद्वार जिले के रुड़की में 32 इलाके सील हैं
कृष्णानगर, मोहल्ला सुभाषनगर, ग्राम टोडा, मोहनपुरा, कृष्णानगर गली नंबर 3, डंडेरा, चंद्रपुरी, मेवाड़ खुर्द, पूर्वी दीनदयाल, ग्राम नगला, डबल फाटक वार्ड नंबर-9, मोहल्ला किला मंगलौर, आदर्श शिवाजी नगर, पनियाला, जैन चाट वाली गली, नंद विहार, सुभाष नगर, पश्चिमी शिवपुरम, ग्राम सलीमपुर, सुनहारा रोड, साउथ प्रीत विहार कॉलोनी, ग्राम नारसन कला, नगर पालिका मंगलौर का वार्ड नंबर 20, सलेमपुर, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली, कावड़पुर, भगवती हॉस्पिटल वाली गली, आर्यन अपार्टमेंट और मस्जिद वाली गली वार्ड नंबर-31 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में शनिवार-रविवार को लग सकता है लॉकडाउन, सील हो सकती हैं राज्य की सीमाएं
हरिद्वार जिले के भगवानपुर में 8 इलाके सील हैं।
ग्राम बुग्गावाला, ग्राम भलस्वागंज, सम्राट कॉलोनी, ग्राम चऊली, नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम महेश्वरी और ग्राम टांडा हसनगढ़ शामिल हैं। लक्सर में नियामतपुर और ग्राम खेड़ी सील हैं।
हरिद्वार शहर में 23 इलाके कंटेनमेंट जोन हैं।
बीएचईएल सेक्टर-3, हरिहरधाम, शिवालिक नगर, ग्राम ज्वालापुर, मोहल्ला नाथनगर, तिबड़ी, ग्राम समसपुर, गणेश विहार, फ्रेंडस कॉलोनी, किशनपुर, शिवप्रिया विहार, हनुमंतपुरम, श्यामपुर, मोहल्ला लक्काधरन, ग्राम धारीवाला, मोहल्ला आर्यनगर, मोहल्ला चकिया, ग्राम दादूपुर, ग्राम शिवदासपुर और सुमन नगर शामिल हैं।
अब राजधानी देहरादून का हाल जान लेते हैं।
देहरादून में 7 इलाके कंटेनमेंट जोन
भट्टा गांव, इंद्रेशनगर और किशननगर एंक्लेव सील हैं। विकासनगर में हरिपुर, कोरल लेबोरेट्री लिमिटेड, शिवनगर बस्ती और ग्राम जामनीपुर का वार्ड नंबर 8 सील है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 199 लोग कोरोना पॉजिटिव, 3982 पहुंचा आंकड़ा
ऊधमसिंहनगर जिले में 9 इलाके सील
खटीमा में राजीव नगर, बाजपुर में ग्राम बाजपुर और टीचर कॉलोनी सील हैं। काशीपुर में काली बस्ती, मोहल्ला पुष्प विहार, मोहल्ला अली खान और आवास विकास बिल्डिंग सील है। रुद्रपुर में वार्ड नंबर-6 जगतपुरा और ग्राम हल्दी कॉलोनी सील हैं।
नैनीताल जिले में दो इलाके सील किए गए हैं, जिनमें हल्द्वानी का इंद्रनगर और उजाला नगर शामिल है।
इसी तरह उत्तरकाशी के डूंडा में पतूड़ी, ग्राम मातली के गोट्या तोक, नगर पालिका का वार्ड नंबर-9 और वार्ड नंबर 2 सील हैं।
अनलॉक के दौरान प्रदेश के दूसरे इलाकों में ढील मिलने लगी है, लेकिन पांच जिलों के 87 इलाकों में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। प्रशासन के अगले आदेश तक लोग घरों में ही रहेंगे। सील कॉलोनियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।