Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेश में कोरोना और लॉकडाउन के चलते रुके निर्माण कार्य एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगे हैं। राज्य सरकार के साथ-साथ पुलिस ने भी हरिद्वार महाकुंभ-2021 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाकुंभ की तैयारियों का स्तर आने वाले समय में कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा। बुधवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस और अन्य फोर्स की तैनाती और ट्रेनिंग के मॉडल पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ मेले में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक में करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।