Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का एक और लाल मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। प्रदेश के लिए आज एक बुरी खबर लद्दाख बॉर्डर से आई। जहां पहाड़ के एक और जांबाज ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सेना के जवान देव बहादुर शनिवार की रात लद्दाख में हुए डायनामाइट ब्लास्ट में चल बसे। देव बहादुर सिर्फ 24 साल के थे। जब से उनकी शहादत की खबर घर पहुंची है, परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा है। जवान देव बहादुर का परिवार किच्छा क्षेत्र के गौरीकला में रहता है। शनिवार रात देव बहादुर अपने ड्यूटी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवान का पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। जिससे तेज धमाका हुआ और देव बहादुर शहीद हो गए। जवान देव बहादुर साल 2016 में भारतीय सेना का हिस्सा बने थे। आगे पढ़िए