Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: लॉकडाउन के दौरान जिन मैदानी जिलों में शांति थी, वहां अनलॉक के बाद क्राइम रेट फिर से बढ़ने लगा है। यूपी से सटे हरिद्वार जिले में भी अपराध बढ़ रहे हैं, ये हाल तब है जबकि जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 सौ पार हो गया है। जिले के 158 इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। ऐसे में प्रशासन को कोरोना के साथ-साथ अपराध से निपटने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अपराध का ताजा मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया। जहां शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि झगड़े के बीच एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। कहासुनी की वजह बेहद मामूली है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पांवधोई मोहल्ले में नईम और शौकीन नाम के शख्स का परिवार रहता है। दोनों के बीच मकान के छज्जे को लेकर विवाद चल रहा था। कोई भी पक्ष समझौते के लिए तैयार नहीं था। छज्जे को लेकर चल रही इसी रंजिश ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। आगे पढ़िए