Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यह खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। यहां एक विवाहित महिला 1 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद जब वह पकड़ी गई तो अपने बच्चों को पहचानने से ही इनकार कर दिया। अब तक सुनने में आया था कि प्यार अंधा होता है लेकिन यहां तो यह कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। जब विवाहिता 1 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भागी तो उसके पति ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पति ने आरोप भी लगाया कि पत्नी का प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर फरार हुआ है। पति ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों एक लाख की नकदी लेकर फरार हो गए हैं। लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला और उसके प्रेमी को पिरान कलियर से धर दबोचा। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले कर आई। लेकिन यहां से नया नाटक शुरू हो गया। आगे पढ़िए