उत्तराखंड: 7 माह की गर्भवती ने फांसी लगाकर दी जान..8 महीने पहले की थी लव मैरिज

करुणा सिर्फ 19 साल की थी। 8 महीने पहले उसने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी संग शादी की थी, दोनों के घर किलकारी गूंजने वाली थी, लेकिन रविवार रात सब खत्म हो गया...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Udham sing nagar women suicide: Pregnent women suicide in udham singh nagar
Image: Pregnent women suicide in udham singh nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले का रुद्रपुर क्षेत्र। सोमवार सुबह यहां एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। ट्रांजिट कैंप में रहने वाली नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। शादी को अभी सिर्फ 8 महीने हुए थे। युवती 7 महीने की गर्भवती थी। ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने युवती को अपने साथ-साथ अजन्मे बच्चे की जान लेने पर मजबूर कर दिया। घटना के बाद से विवाहिता के घर पर कोहराम मचा है। पति अब तक सदमे में है। मरने वाली युवती का नाम करुणा था। वो सिर्फ 19 साल की थी। करुणा का परिवार संजयनगर खेड़ा में रहता है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से शर्मनाक खबर, ग्राम प्रधान पर गांव की बेटी से दुष्कर्म का आरोप..हद हो गई
करुणा जगतपुरा क्षेत्र में रहने वाले सन्नी सागर से प्यार करती थी। उसके साथ जिंदगी बिताना चाहती थी, लेकिन करुणा के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। परिवार नहीं माना तो 8 महीने पहले करुणा ने सबके खिलाफ जाकर सन्नी से शादी कर ली। शादी में करुणा के मायके वाले नहीं आए। जिस वजह से उसकी सहेली के परिजनों ने कन्यादान किया था। सन्नी क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी में फाइनेंस कलेक्शन का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद करुणा प्रेग्नेंट हो गई। वो सात माह की गर्भवती थी। ससुरालवाले घर में नवजात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सोमवार को सब खत्म हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे।

यह भी पढ़ें - जय देवभूमि: अयोध्या राम मंदिर के शिलान्यास के लिए बदरीनाथ से भेजी जाएगी ये सौगात
सुबह जब उनकी आंख खुली तो करुणा फंदे से लटकी हुई मिली। ये देख पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में कोहराम मच गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना करुणा के मायके वालों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।