अभी अभी: उत्तराखंड में 224 लोग कोरोना पॉजिटिव, 6328 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में 224 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6328 पहुंच चुका है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus uttarakhand: coronavirus uttarakhand latest report 27 july
Image: coronavirus uttarakhand latest report 27 july

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 224 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6328 पहुंच चुका है। इससे आप उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को जान सकते हैं। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 3, देहरादून जिले से 10 और हरिद्वार जिले से 118 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल जिले से 48, पिथौरागढ़ जिले से तीन रुद्रप्रयाग जिले से एक टिहरी गढ़वाल से एक उधम सिंह नगर जिले से 30 और उत्तरकाशी जिले से इन 10 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड से 109 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घरों की तरफ लौट चुके हैं। उत्तराखंड में कुल मिलाकर अब 274 जगह कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो चुकी है। उधर उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा तक पहुंच चुका है। इस वक्त उत्तराखंड में 2549 टोटल एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 7 माह की गर्भवती ने फांसी लगाकर दी जान..8 महीने पहले की थी लव मैरिज