प्रदेश के चार जिलों में 274 कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार जिले के 237 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं, जबकि राजधानी देहरादून में 13 कंटेनमेंट जोन हैं...
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 237 Containment Zone in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में सैंपलिंग में तेजी आने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6328 हो गया है। कोरोना से अब तक 66 लोग जान गंवा चुके हैं। जिन क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी है। यहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगी है। इस वक्त प्रदेश के चार जिलों में 274 कंटेनमेंट जोन हैं।
हरिद्वार जिले के 237 इलाके कंटेनमेंट जोन
जिले के रुड़की में 75 इलाके सील हैं। जिनमें कृष्णानगर, मोहल्ला सुभाषनगर, टोडा, आदर्श शिवाजी नगर, पनियाला, जैन चाट वाली गली, नंद विहार, सुभाष नगर, पश्चिमी शिवपुरम, ग्राम सलीमपुर, सुनहारा रोड, साउथ प्रीत विहार कॉलोनी, ग्राम नारसन कलां, अलावलपुर, सलीमपुर, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली और खानपुर जैसे इलाके शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में ये हाल है..बदहाल सड़क पर हो रही है धान की रोपाई, मौन क्यों हैं जिम्मेदार लोग?
भगवानपुर में 10 इलाके सील
जिनमें ग्राम नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम माहेश्वरी, ग्राम टांडा हसनगढ़, बहादरपुर, धारियापुर, डांडा पट्टी, खेलपुर, शाहबुद्दीनपुर और दौलतपुर शामिल हैं। लक्सर में नियामतपुर, ग्राम सेठपुर, सिमली, ग्राम भुरनी और जसपुर जैसे इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में 142 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें ग्राम ज्वालापुर, मोहल्ला नाथनगर, तिबड़ी, फ्रेंडस कॉलोनी, शिवालिक नगर, किशनपुर, शिवप्रिया विहार, हनुमंतपुरम, श्यामपुर, मोहल्ला लक्काधरन, ग्राम धारीवाला, मोहल्ला चकलान, ग्राम दादूपुर, ग्राम शिवदासपुर, सुमन नगर, बीएचईएल सेक्टर-2, वार्ड नंबर-25 कनखल, मोहल्ला लोहामंडी, चौहान मोहल्ला, वर्मा भवन, तारा अपार्टमेंट, गंगानगरी, ग्राम अन्नेकी, बालाजीपुरम, ग्राम जमालपुर, ग्राम गढ़ परगना, त्रिलोक नगर और भगवतीपुरम कॉलोनी जैसे इलाके शामिल हैं। हरिद्वार में ज्वालापुर, कनखल और शिवालिक नगर के कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में सरकारी नकारापन का दस्तावेज, NIT पर फैसला..इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
राजधानी देहरादून में 13 कंटेनमेंट जोन
शहर में भट्टा गांव, इंद्रेशनगर, किशन नगर एंक्लेव और पुष्पांजलि एंक्लेव सील हैं। चकराता मे सदर बाजार सील है। विकासनगर में हरिपुर, कोरल लेबोरेट्री लिमिटेड, शिवनगर बस्ती, ग्राम जामनीपुर का वार्ड नंबर 8, डिक्सौन गली जामनपुर, दिनकर विहार और वार्ड नंबर 8 सील है। रायवाला में प्रतीतनगर कंटेनमेंट जोन है।
ऊधमसिंहनगर जिले में 21 कंटेनमेंट जोन
खटीमा में कंजाबाग, बड मोहल्ला, भगचौरी माजरा, देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी, ग्राम सबोरा, आदर्श कॉलोनी, मयूर विहार, राजीव नगर, वार्ड नंबर 6 और नई बस्ती क्षेत्र सील हैं। बाजपुर में ग्राम गोबरा और संजय कॉलोनी सील है। रुद्रपुर में ग्राम लामरा और संजय नगर सील है। जसपुर में ग्राम चौहानन, मोहल्ला पट्टी चौहान, ग्राम रायपुर, ग्राम न्यू बस्ती सील हैं। जबकि गदरपुर में आवास विकास क्षेत्र का वार्ड नंबर 8 कंटेनमेंट जोन है।
उत्तरकाशी के भटवाड़ी में नगर पालिका का वार्ड नंबर-9, वार्ड नंबर-2 और बड़कोट के दो इलाके सील किए गए हैं।