ब्यूटी वत्सल ने इंटर की परीक्षा में 500 में से 483 अंक हासिल किए। ब्यूटी जसपुर के किसान की बेटी हैं। वो भविष्य में डॉक्टर बन गरीबों की मदद करना चाहती हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Topper Beauty Vatsal
उधमसिंह नगर: संघर्ष से हासिल हुई सफलता की कहानियां हमें जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। आज राज्य समीक्षा आपके लिए उत्तराखंड की ऐसी होनहार बिटिया की कहानी लेकर आया है, जिन्होंने किसान परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर इतिहास रच दिया। इनका नाम है ब्यूटी वत्सल। ब्यूटी वत्सल ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड टॉप किया है। ब्यूटी वत्सल ने 500 में से 483 अंक हासिल किए। ब्यूटी जसपुर के किसान की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि वो हर दिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। ब्यूटी ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी टॉप किया था। वो टॉप 20 स्टूडेंट्स में रहीं थीं, लेकिन टॉप पोजिशन हासिल ना करने की कसक उनके मन में हमेशा बनी रही।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: त्रिवेन्द्र कैबिनेंट की मीटिंग में 18 बड़े फैसले, 2 मिनट में जान लीजिए
इसलिए उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत की और आखिरकार अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। दो भाई-बहनों में ब्यूटी सबसे बड़ी हैं। उन्होंने मेहनत को अपनी सफलता का मूलमंत्र बताया। ब्यूटी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान वो हर सब्जेक्ट पर पूरा ध्यान देती थीं। जो टॉपिक समझ में नहीं आता था, उसके नोट्स बनाकर टीचर से शेयर करती थीं। शिक्षकों ने भी होनहार ब्यूटी का हरसंभव सहयोग किया। पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने के लिए ब्यूटी ने हर विषय के लिए अलग से समय निर्धारित किया था। इस मेहनत का नतीजा आज सबके सामने है। आमतौर पर बेटों की अपेक्षा बेटियों की पढ़ाई को अभिभावक ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन ब्यूटी खुशकिस्मत हैं क्योंकि उनके पूरे परिवार ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक साथ 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, यहां 12 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन
ब्यूटी बताती हैं कि मां ने उन्हें कभी घर का काम नहीं करने दिया, ताकि वो अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। 12वीं में टॉप करने वाली ब्यूटी भविष्य में डॉक्टर बन गरीबों की मदद करना चाहती हैं। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 119164 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। छात्राओं ने 83.63 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.68 है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।