उत्तराखंड में आज 118 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7183 हो गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 31 july
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 118 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7183 हो गया है। इसके अलावा बड़ी खबर यह भी है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। आज कुल मिलाकर 3277 सेंपल नेगेटिव पाए गए। है इसके अलावा आज 3964 सैंपल कोरोनावायरस टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से तीन, बागेश्वर जिले से एक, चमोली जिले से एक, देहरादून जिले से 55, हरिद्वार जिले से छह, नैनीताल जिले से 34, पौड़ी गढ़वाल से चार, रुद्रप्रयाग जिले से तीन, टिहरी गढ़वाल से पांच, उधम सिंह नगर जिले से पांच और उत्तरकाशी जिले से एक मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। आज एम्स ऋषिकेश में 55 साल के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा ऋषिकेश में ही 75 साल और 24 साल के मरीज की मौत हुई है इसके अलावा हल्द्वानी अस्पताल में 7 साल के मरीज की मौत हुई है
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: राखी से ठीक पहले घर में पसरा मातम, 3 भाई-बहनों की मलबे में दबकर मौत
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 7183 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 303
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 102
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 92
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 119
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1659
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1416
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1104
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 210
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -143
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 76
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 517
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1252
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 191