उत्तराखंड: कोरोना के मोर्चे पर गुड न्यूज, आज 172 मरीज फिट होकर घर लौटे..देखिए नई लिस्ट

उत्तराखंड के लिए कोरोना के मोर्चे पर आज अच्छी खबर यह है कि आज 172 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। देखिए नई लिस्ट
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Update List of coronavirus patient who are fit now 31 july
Image: Update List of coronavirus patient who are fit now 31 july

चम्पावत: उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज भले ही 118 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 172 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। काफी वक्त बाद उत्तराखंड के लिए ऐसी खबर सामने आई है, जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो। वरना बीते 1 हफ्ते से संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन ज्यादा आ रही थी। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 4168 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 2897 एक्टिव के बचे हुए हैं। आज उत्तराखंड के देहरादून जिले से 95 हरिद्वार जिले से एक, नैनीताल जिले से 65, पौड़ी गढ़वाल से 8 और उधम सिंह नगर जिले से 3 लोगों ने कोरोना को मात दी। कुल मिलाकर आज 172 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 118 लोग कोरोना पॉजिटिव..7183 पहुंचा आंकड़ा
उत्तराखंड में 4168 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ
अल्मोड़ा के 213 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 94 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 82 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 69 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 1167 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 515 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 669 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 179 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 70 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 66 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 458 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 465 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 121 मरीज स्वस्थ हुए