प्रदेश के 5 जिलों में 328 इलाके सील हैं। अनलॉक के बावजूद इन इलाकों में किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी, यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Containment zone update uttarakhand
देहरादून: अनलॉक में कई सेवाओं की शुरुआत हो गई है। लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के 328 इलाके ऐसे हैं जहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इन इलाकों को बेरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां बाजार बंद हैं, जरूरत का सामान प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश के 5 जिलों में 328 कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार जिले के 299 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। जिले के रुड़की में 114 इलाके सील हैं। जिनमें आदर्श शिवाजीनगर, पनियाला, जैन चाट वाली गली, नंद विहार, सुभाष नगर, पश्चिमी शिवपुरम, ग्राम सलीमपुर, सुनारा रोड, साउथ प्रीत विहार कॉलोनी, ग्राम नारसन कलां, अलावलपुर, सलीमपुर, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली और खानपुर जैसे इलाके शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना के मोर्चे पर गुड न्यूज, आज 172 मरीज फिट होकर घर लौटे..देखिए नई लिस्ट
भगवानपुर में 15 इलाके सील हैं। जिनमें शहीदवाला, ग्राम नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम माहेश्वरी, ग्राम टांडा हसनगढ़, बहादरपुर, धारियापुर, डांडा पट्टी, खेलपुर, शाहबुद्दीनपुर, दौलतपुर, मदनपुर, खानपुर, शाहपुर और रायपुर परगना शामिल हैं। लक्सर में 10 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें नियामतपुर, ग्राम सेठपुर, सिमली, ग्राम भुरनी और जसपुर जैसे इलाके शामिल हैं। हरिद्वार शहर में 160 इलाके सील किए गए हैं। यहां फ्रेंडस कॉलोनी, शिवालिक नगर, किशनपुर, शिवप्रिया विहार, हनुमंतपुरम, श्यामपुर, मोहल्ला लक्काधरन, ग्राम धारीवाला, मोहल्ला चकलान, ग्राम दादूपुर, ग्राम शिवदासपुर, सुमन नगर, बीएचईएल सेक्टर-2, वार्ड नंबर-25 कनखल, मोहल्ला लोहामंडी, चौहान मोहल्ला, वर्मा भवन, तारा अपार्टमेंट, गंगानगरी, ग्राम अन्नेकी, बालाजीपुरम, ग्राम जमालपुर, ग्राम गढ़ परगना, त्रिलोक नगर और भगवतीपुरम कॉलोनी जैसे इलाके सील हैं। हरिद्वार में ज्वालापुर, कनखल और शिवालिक नगर के कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में हैं।
यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 118 लोग कोरोना पॉजिटिव..7183 पहुंचा आंकड़ा
राजधानी देहरादून में 13 कंटेनमेंट जोन हैं। शहर में भट्टा गांव, इंद्रेशनगर, किशन नगर एंक्लेव और पुष्पांजलि एंक्लेव सील हैं। चकराता मे सदर बाजार सील है। विकासनगर में हरिपुर, कोरल लेबोरेट्री लिमिटेड, शिवनगर बस्ती, ग्राम जामनीपुर का वार्ड नंबर 8, डिक्सौन गली जामनपुर, दिनकर विहार और वार्ड नंबर 8 सील है। रायवाला में प्रतीतनगर कंटेनमेंट जोन है। ऊधमसिंहनगर जिले में 11 कंटेनमेंट जोन हैं। खटीमा में ग्राम चौरबेटा, वाल्मिकी बस्ती, आदर्श कॉलोनी और नौसार पटिया क्षेत्र सील हैं। रुद्रपुर में ग्राम लामरा, संजय नगर, आदर्श कॉलोनी, फूलसुंगा समेत 7 इलाके सील हैं। जसपुर में मोहल्ला पट्टी चौहान, ग्राम रायपुर और ग्राम न्यू बस्ती सील हैं। इसी तरह उत्तरकाशी के भटवाड़ी में नगर पालिका का वार्ड नंबर-9, वार्ड नंबर-2 और बड़कोट के दो इलाके सील किए गए हैं। यहां मोरी में नैटवाड़ इलाका सील है। चंपावत जिले के टनकपुर में लाल इमली पड़ाव का वार्ड नंबर-07 सील है।